फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply remained disrupted from the city to the villages.

Shahjahanpur News: शहर से गांव तक गुल रही बिजली आपूर्ति

Wed, 08 Jul 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted from the city to the villages.
शाहजहांपुर। सोमवार रात से मंगलवार तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर घंटों बिजली गुल रही, जबकि निगोही क्षेत्र में दो दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी जताई।
विज्ञापन




सोमवार रात करीब 12 बजे ककरा उपकेंद्र के आवास विकास फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 35 मिनट बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी उपकेंद्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया में रात नौ बजे बिजली चली गई, जो करीब तीन घंटे बाद रात 12 बजे बहाल हुई। वहीं जमौर उपकेंद्र के अकर्रा रसूलपुर गांव में सुबह आठ बजे बिजली चली गई और पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन




खुटार क्षेत्र के रजमाना गांव में भी मंगलवार सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई। निगोही उपकेंद्र के तालगांव में दो दिन पहले फुंका ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला गया है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण ओवरलोडिंग से समस्या आ रही थी। बारिश होने से अब लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों को विद्युत निगम के निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलने और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव की बड़ी पुलिया के वाहन अड्डे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से बहुत दिक्कत हो रही है। उपकेंद्र से जुड़े कुर्रियाकलां सहित निकरा, चौहनापुर आदि कई गांवों में 24 घंटे में बमुश्किल चार-पांच घंटे बिजली मिल पाती है। आपूर्ति के समय वोल्टेज की कमी और ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। सोमवार की रात सिर्फ दो-तीन घंटे बिजली मिल सकी। प्रदर्शन में प्रतीक पांडेय, पुष्पक सिंह, मिलन मिश्रा, श्रवण कुमार, अनिकेत, ब्रजेश कुमार, नन्हे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed