सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contract employees boycotted work due to non-payment of honorarium health services affected in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 

Contract employees boycotted work due to non-payment of honorarium health services affected in Shahjahanpur
सीएचसी तिलहर में धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। मरीजों की न जांच हो सकी और न ही इलाज मिला। कई किलोमीटर दूर से आए मरीजों को बगैर इलाज के ही लौटना पड़ा।



 
यह धरना-प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर किया जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा और महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में तिलहर सीएचसी में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार से कई मरीजों को बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी बोले- मानदेय न मिलने से खर्च चलाना मुश्किल 
अस्पतालों में दवा वितरण और अन्य व्यवस्थाएं बाधित रहीं, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो माह से मानदेय न मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos


सीएचसी के साथ ही राजनपुर पीएचसी और रमापुर अर्बन अस्पताल सहित क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान की मांग की है।

मायूस होकर लौटे मरीज 
गांव मलूकापुर की ईश्वरवती ने बताया कि वह सांस की बीमारी से पीड़ित हैं और करीब दस किलोमीटर दूर से सीएचसी दवा लेने आई थीं। दवा न मिलने पर उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह निजी अस्पताल में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। गांव ढकिया रघा के सुरेश पाल सिंह सुबह करीब दस बजे साइकिल से सीएचसी पहुंचे थे। उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार की दवा लेनी थी, लेकिन संविदा कर्मचारियों के धरने के कारण दवा नहीं मिल सकी। उन्हें भी बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।

तिलहर सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने के विरोध में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा कि मानदेय जारी होने के बाद कर्मचारी फिर से कार्य पर लौट आएंगे। डॉ. राठौर ने यह भी स्वीकार किया कि डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान डॉक्टर अभिषेक जौहरी, प्रियंका यादव, संगीता, शिवानी और मीनू सहित कई संविदा कर्मचारी धरने पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed