{"_id":"6a0ec511d53b115eed0adbe8","slug":"municipal-sanitation-workers-go-on-strike-again-in-shahjahanpur-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फिर से हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाईकर्मी, गंदगी से पटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फिर से हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाईकर्मी, गंदगी से पटा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर में नगर निगम के सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को फिर हड़ताल पर चले गए, जिससे कूड़ा उठान नहीं हुआ। पूरे शहर में गंदगी फैल गई।
नगर निगम कार्यालय परिसर में जुटे सफाई कर्मचारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर में नगर निगम के सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को फिर से हड़ताल पर चले गए। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। महापौर और नगर आयुक्त के लिखित में मांगों को मानने के आश्वासन पर सफाईकर्मी शांत हुए लेकिन काम पर नहीं लौटे। सुबह सफाई न होने से पूरे शहर में गंदगी फैली हुई है।
Trending Videos
अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता का आरोप लगाकर बुधवार को सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन के बाद खिरनीबाग चौराहे पर जाम लगा दिया था। महापौर अर्चना वर्मा ने अपर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगने और अन्य मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को फिर से हड़ताल पर चले गए। सुबह शहर में सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में एकत्र हुए सफाईकर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने पर सफाईकर्मियों ने मांगें मानने की बात लिखित में मिलने पर ही काम पर लौटने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने शाम तक का वक्त मांगा है। सफाई कर्मी बायोमीट्रिक से हाजिरी न लगाने, गरमी के कारण केवल सुबह की शिफ्ट में सफाई कार्य कराने की भी मांग कर रहे हैं।