सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CSK Crowned Champions Thanks to Explosive Batting by Muzammil and Manoos

Shahjahanpur News: मुजम्मिल व मानूस की जोरदार बल्लेबाजी से सीएसके चैंपियन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
CSK Crowned Champions Thanks to Explosive Batting by Muzammil and Manoos
काजीपुर प्रीमियर लीग के सीजन-1 में विजेता को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काजीपुर प्रीमियर लीग सीजन-एक में सीएसके ने केकेआर को चार विकेट से हराकर फाइनल जीत लिया। मुजम्मिल खान और मानूस ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

शहर से सटे काजीपुर गांव में फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सीएसके की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट खोकर 114 रन बनाए। कप्तान मुजम्मिल खान ने 37, मानूस ने 30 और अभय पंडित ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम मात्र 101 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के लिए अर्पित सिंह ने सबसे ज्यादा 40 रन जोड़े। मोनिस ने 20 रन बनाए। विजेता को मुख्य अतिथि उद्यमी विनय अग्रवाल ने नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। विजेता को दस हजार रुपये, ट्रॉफी और मेडल दिया गया। जबकि उप विजेता को पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई। काजीपुर सिटीजन ग्रुप के संस्थापक उस्मान खान, आयोजक तजम्मुल खान उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

-------------------
फोटो-26
फाइनल में धर्मपुर ने उबरीखेड़ा को हराया
कुर्रियाकलां। गांव में चल रहे माता फूलमती क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार काे खेले गए फाइनल मैच में धर्मपुर की टीम ने उबरीखेड़ा को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। विजेता टीम के शिवम सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
धर्मपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 120 रन बनाए। जिसमें शिवम सिंह ने 65 रन का योगदान देने के साथ बाद में विपक्षी टीम के तीन विकेट भी चटकाए। जवाब में उबरीखेड़ा के बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं सके और जल्दी-जल्दी आउट होते रहे।
अंतत: उबरी खेड़ा की टीम सिर्फ 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाद में विजेता टीम को विधायक अरविंद कुमार सिंह ने पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि और ट्रॉफी भेंट की। व्यवस्था में नमन शुक्ला, विशाल कुशवाहा, शोभित सिंह,अमित मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद

काजीपुर प्रीमियर लीग के सीजन-1 में विजेता को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: आयोजक

काजीपुर प्रीमियर लीग के सीजन-1 में विजेता को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed