सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meritorious Students Honored... Faces Lit Up with Joy

Shahjahanpur News: मेधावियों को मिला सम्मान... खिल उठे चेहरे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meritorious Students Honored... Faces Lit Up with Joy
विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनि​धि और छात्र-छात्राएं। संवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के मेधावियों को सोमवार को विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने मेडल, प्रशस्ति पत्र व किताबें देकर सम्मानित किया। वहीं, अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों काे सम्मानित किया गया।

विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से हुई। इसके बाद मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 विद्यार्थी शामिल थे। इन सभी विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में कोषागार के माध्यम से स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र और ‘वर्ल्ड पावर मेड इजी’ नामक पुस्तक भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह ने मेधावियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, श्यामबाबू दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अवधेश राम, डीडीओ ऋषिपाल सिंह आदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने कहा कि मेधा का सम्मान विद्यार्थियों को अतिरिक्त ऊर्जा देता है। यह उनके संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। संचालन जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया।
---
अमर उजाला ने भी किया मेधावियों को सम्मानित
अमर उजाला की ओर से भी मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर मेधावियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। विधायक अरविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीआईओएस हरिवंश कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाए। प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---
हाईस्कूल में 92.83 प्रतिशत नंबर आए थे। जिले में चौथा नंबर है। साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का लक्ष्य है। सम्मान समारोह के जरिये आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
-वैभव मिश्रा

--
इंटरमीडियट में 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। परीक्षा को लेकर काफी मेहनत की थी। मुझे प्रशासनिक सेवा में जाना है। उसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
-रिया
--
हाईस्कूल में इन्हें मिला सम्मान
सेठ सियाराम इंटर कॉलेज, जलालाबाद की छात्रा भूमि सिंह, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीर भारद्वाज, श्री महेंद्र पाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के सत्यदेव, श्री मकरंद सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, कलान की अनामिका शाक्य, श्रीमती मिथलेश कुमार इंटर कॉलेज, कलान की शीतल, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के वैभव मिश्रा, जनता आदर्श इंटर कॉलेज, गुनौरा के सपिल कुमार, आर्य महिला इंटर कॉलेज की अनन्या सिंह, मीरानपुर कटरा के बलवंत सिंह इंटर कॉलेज के सक्षम देव व आचार्य राम मोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद की प्रज्ञा द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
--
इंटर में इन्हें मिला सम्मान
इंटरमीडियट में माता रामादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज के विशाल, पं. रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के हिमांशु सिंह, माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज की स्मृति त्रिवेदी, आचार्य राम मोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद के राज भारद्वाज, सरताज सिंह मेमोरियल इंटर काॅलेज, श्रीनगर की रिया, ठाकुर अभिलाख सिंह इंटर कॉलेज, अल्हागंज के अभिनव मिश्रा, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शगुन सिंह, डॉ.सुदामा प्रसाद विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की श्रेया यादव, स्वामी सुभद्रा देवी मूलचंद गर्ल्स इंटर काॅलेज, हमजापुर के शिंबू सलमानी को सम्मानित किया गया।

विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं। संवा

विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं। संवा

विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं। संवा

विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed