{"_id":"6a74641747030cbddd02c06e","slug":"dandavat-kanwar-yatra-performed-on-a-thousand-nails-for-premanand-maharaj-in-shahjahanpur-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमानंद महाराज के लिए एक हजार कीलों पर दंडवत कांवड़ यात्रा, सोनू की आस्था देख हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमानंद महाराज के लिए एक हजार कीलों पर दंडवत कांवड़ यात्रा, सोनू की आस्था देख हर कोई हैरान
Thu, 06 Aug 2026 04:11 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:11 PM IST
सार
पवित्र सावन माह में आस्था के अद्भुत रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई कावड़ लेकर जा रहा है तो कोई दंडवत यात्रा कर रहा है। शाहजहांपुर के जैतापुर क्षेत्र के ग्राम पहरा निवासी सोनू यादव ने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ अनोखी कांवड़ यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
अनोखी कांवड़ यात्रा लेकर जाते सोनू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवित्र सावन माह में आस्था का एक अद्भुत स्वरूप शाहजहांपुर में देखने को मिल रहा है। जैतीपुर क्षेत्र के ग्राम पहरा निवासी सोनू यादव ने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अनोखी कांवड़ यात्रा शुरू की है। वह एक हजार लोहे की कीलों पर दंडवत प्रणाम करते हुए यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। सोनू की इस आस्था और कांवड़ यात्रा को देखकर लोग अचंभित हैं। श्रद्धालु उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और इस अनोखी तपस्या के साक्षी बन रहे हैं।
विज्ञापन
सोनू ने अपनी यात्रा रामगंगा नदी के बेलाडांडी घाट से प्रारंभ की थी। उन्होंने वहीं से कांवड़ का कलश भरा। यह कठिन यात्रा मदनापुर के फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर तक जाएगी। बृहस्पतिवार को जब सोनू जैतीपुर पहुंचे, तो थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की और आगे बढ़ने में मदद की। सोनू यादव ने बताया कि उन्होंने यह तपस्या गुरुदेव प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए संकल्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था का अद्भुत प्रदर्शन
सोनू यादव की यह कांवड़ यात्रा सामान्य नहीं है। वह हर कदम पर लोहे की कीलों पर दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनकी भक्ति और समर्पण देखकर हर कोई प्रभावित हो रहा है।
सोनू यादव की यह कांवड़ यात्रा सामान्य नहीं है। वह हर कदम पर लोहे की कीलों पर दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनकी भक्ति और समर्पण देखकर हर कोई प्रभावित हो रहा है।
पुलिस ने किया स्वागत
इस अनोखी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं। वे सोनू का उत्साह बढ़ा रहे हैं और उनके साथ चल रहे हैं। जैतीपुर पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने उनका स्वागत कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। यह यात्रा भक्ति और जन सहयोग का अनूठा संगम बन गई है।