{"_id":"6a743f306c58e951510cac20","slug":"farmer-dies-after-coming-into-contact-with-electrified-farm-fencing-in-shahjahanpur-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत पर लगे तारों में छोड़ा करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत पर लगे तारों में छोड़ा करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 06 Aug 2026 01:34 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:34 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में खेत पर लगे बिजली के तारों की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के गांव मैना मुस्तकिल मैनिया में एक किसान ने फसल को जंगली जानवर और छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत पर लगाए तारों में बिजली के तार जोड़ दिए। इससे करंट की चपेट में आकर किसान गांव नरौठा देवीदास के शमसुल हसन (55 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव नरौठा देवीदास के रियाजुद्दीन के अनुसार उनके भाई शमसुल हसन बृहस्पतिवार सुबह छह बजे गन्ने की फसल देखने गांव मैना मुस्तकिल मैनिया स्थित खेत पर गए थे। पड़ोस के एक किसान ने पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगा रखे हैं। वह नलकूप के लिए लगे ट्रांसफार्मर से तारों में करंट छोड़ देता है। शमसुल हसन फसल देखने के दौरान करंट की चपेट में आ गए और गिरकर छटपटाने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी परिजनों को सूचना
पास में घास काट रहे गांव नरौठा देवीदास के ही शहाबुद्दीन और अंसार ने शमसुल हसन को छटपटाते देखा लेकिन करंट लगने के डर से पास नहीं गए। दोनों लोग भागकर गांव पहुंचे और शमसुल हसन के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शमसुन हसन की मौत हो चुकी थी। उधर हादसे ही जानकारी पाकर किसान ने खेत की बाड़ के लिए लगे तारों से बिजली के तार हटा दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में जांचकर कार्रवाई कराई जाएगी।