सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand Made to Chief Minister for Construction of Guest House

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री से की गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand Made to Chief Minister for Construction of Guest House
विज्ञापन
पुवायां। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुवायां में सिंचाई विभाग की भूमि पर गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की मंजूरी देने की मांग की है।
Trending Videos

चेयरमैन ने भेजे गए पत्र में बताया कि पुवायां में नगरपालिका कार्यालय के पास सिंचाई विभाग की जमीन है। कुछ भूमि पर खंडहर आवास खड़े हैं और शेष जगह खाली है। खाली जगह पर लोग कूड़ा डालकर गंदगी फैला रहे हैं। सिंचाई विभाग इस जमीन पर गेस्ट हाउस बनवा दे तो जमीन का सदुपयोग हो सकता है और लोगों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शाहजहांपुर-पलिया हाईवे का निर्माण चल रहा है, जिसमें भूड़ा मैनारी से गांव धारा तक बाइपास बनाया गया है। पुवायां होकर जाने वाली रोड बेहद जर्जर हो गई है। सड़क की मरम्मत कराए जाने से आवागमन में सुविधा होगी।
सड़क की मरम्मत के लिए चेयरमैन ने सांसद अरुण सागर को भी पत्र भेजकर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कार्य जल्द कराने की मांग की है। चेयरमैन ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर वह जल्द ही मुख्यमंत्री और सांसद से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed