{"_id":"69b83f011d238633eb0a50ab","slug":"development-works-worth-131-crore-will-be-undertaken-within-the-municipal-corporation-area-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-168169-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर निगम क्षेत्र में 131 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर निगम क्षेत्र में 131 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी देते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में 131 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। राज्य सेक्टर अंतर्गत सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत बड़े नालों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत रेती रोड पर संवाद केंद्र, विद्युत शवदाह गृह, नाला कवर करते हुए दो सड़कों का निर्माण, स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण समेत अन्य कार्य भी होंगे।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विकास कार्याें की जानकारी देते हुए नगर निगम को कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय से कराने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत परियोजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि चार नए नालों का निर्माण कर लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
इनमें शहबाजनगर निगोही रोड पर पंचपीर तिराहे से चांदनी पुलिया नाले तक सड़क के बाईं ओर आरसीसी नाले का निर्माण दो करोड़ 99 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा रेती रोड पर ग्रीन वैली स्कूल चौराहे के पास से सेटेलाइट बस अड्डे के निकट बरेली बाइपास तक आरसीसी नाला निर्माण दो करोड़ 47 लाख रुपये से होगा।
बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास से अकर्रा पुलिया तक नाला बनाया जाएगा। इसकी लागत छह करोड़ रुपये आएगी। इसके अलावा तारीन टिकली तिराहे पर सागर स्वीट्स से ककरा रोड पुरानी रेलवे लाइन तक नौ करोड़ 92 लाख से नाला बनवाया जाएगा। दुर्गा होटल के पास से बस अड्डा होते हुए महिला थाने के पास निगोही मोड़ तक आरसीसी ह्यूम पाइप डालने का कार्य एक करोड़ 22 लाख रुपये से किया जाएगा। इन सभी कार्यों में करीब 22 करोड़ 69 लाख रुपये खर्च होंगे। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
संवाद केंद्र और स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का होगा निर्माण
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लगभग 108 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इसके तहत रेती रोड पर दो करोड़ 14 लाख रुपये से संवाद केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। चिनौर में तीन करोड़ 81 लाख रुपये से विद्युत शवदाह गृह की स्थापना की जाएगी। मिशन स्कूल से लेकर हनुमतधाम तक और ब्रजविहार कॉलोनी से अक्षरधाम कॉलोनी तक नाला कवर करते हुए सड़क का निर्माण किया जाएगा। दोनों कार्य में करीब 42 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। नौ करोड़ 91 लाख रुपये से ककरा में डंपिंग ग्राउंड पर स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन बनवाया जाएगा। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना और सात वर्ष के अनुरक्षण कार्य पर तीन करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन करोड़ से लालपुर में सामुदायिक केंद्र और दो करोड़ 25 लाख रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थायी रैन बसेरे का निर्माण किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि 23 करोड़ से अधिक की लागत से नगर निगम क्षेत्र में 12 सामुदायिक भवन-बरात घर या तो संचालित हो रहे हैं या फिर निर्माणाधीन हैं।
Trending Videos