शाहजहांपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गत वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाणपत्र दिए गए।
मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सिविल अंतिम वर्ष की दिव्यांशी, रोहित कुमार, साहिल वर्मा, रितेश वर्मा, विकास वर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के शोभित कुमार, सूरज कुमार, अवनि, रजनीश यादव, ध्रुव मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के आदर्श कश्यप, सुरजीत शर्मा, राशिद खान, ओम सिंह, शैली प्रजापति को सम्मानित किया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने विशिष्ट अतिथि अरुण भारद्वाज, नीरज शुक्ला, ब्रजेश मौर्य, गोविंद परिहार, अजीत कुमार सिंह व प्रधानाचार्य राहुल वाधवा के साथ किया। पीएल नागर के संचालन में हुए कार्यक्रम में शशांक कुमार, इश्तियाक अली, डाॅ.राजेंद्र कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद