सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dogs and Monkeys Turn Vicious, Targeting People Every Day

Shahjahanpur News: कुत्ते और बंदर हुए खूंखार, हर दिन बना रहे लोगों को निशाना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dogs and Monkeys Turn Vicious, Targeting People Every Day
पुराना जिला अस्पताल में मरीज को एआरवी लगाता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी व फरवरी में 7470 लोगों ने एआरवी लगवाई है। जली कोठी टीकाकरण सेंटर पर रोजाना 100 से अधिक पीड़ित पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

कुत्ते और बंदर बच्चों से लेकर राह चलते बुजुर्गों तक को निशाना बना रहे हैं। बंदरों से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों को जाल लगवाकर कवर्ड करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की ओर से इन जानवरों को पकड़ने के लिए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि एआरवी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है और सीएचसी पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

इन बातों का रखें ध्यान



- घाव को 15 मिनट तक बहते पानी से साबुन लगाकर धोएं।

- स्प्रिट, अल्कोहल या घरेलू एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें।



- घाव पर मिर्च, सरसों का तेल इत्यादि कोई अन्य पदार्थ न लगाएं।



- समय-समय पर पालतू जानवरों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

(जैसा कि सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया)
--------

जानवरों के काटने का जनवरी-फरवरी का आंकड़ा
- कुत्ते- 5940



- बिल्ली- 430



- बंदर- 870



- अन्य- 230



- कुल 7470
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed