{"_id":"6a383b0b62e80a280f076742","slug":"dogs-were-digging-into-a-sand-pile-a-stir-was-created-when-a-skeleton-was-uncovered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176830-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेत के ढ़ेर को खोद रहे थे कुत्ते, कंकाल निकलने पर खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेत के ढ़ेर को खोद रहे थे कुत्ते, कंकाल निकलने पर खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र के उदयपुर भूड़ा गांव में शनिवार दोपहर मकान के निर्माण के लिए आई रेत में कंकाल मिलने से खलबली मच गई। कुत्तों का झुंड रेत हटाने लगा तो कंकाल दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, उदयपुर भूड़ा गांव निवासी अरबाज के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने ठेकेदार से 3500 रुपये में ढाईघाट बड़ी गंगा से रेत मंगाई थी। शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक रेत उतारकर चला गया था। दोपहर करीब एक बजे रेत के पास कुत्ते एकत्र हो गए। कुत्ते रेत हटाने लगे। मजदूरों ने कुत्तों को भगा दिया। कई बार भगाने के बाद भी कुत्ते नहीं माने।
कुछ देर के बाद कुत्ते फिर आए और बार-बार रेत हटाने लगे। इस बीच रेत के ढ़ेर में एक कंकाल दिखाई दिया। अरबाज की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्तों को भगाया और रेत में दबे कमर के ऊपरी हिस्से का कंकाल निकलवाया। जांच और पूछताछ करने के बाद कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कंकाल नर का है या फिर मादा का, इसका पता लगाने के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।