सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband wife killed as bike collides with pickup truck in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराई बाइक, दंपती की मौत, 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में रविवार रात हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। ततियारी मोड़ के पास भूसे से लदे पिकअप वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

husband wife killed as bike collides with pickup truck in Shahjahanpur
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ततियारी मोड़ के पास रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक का उपचार फर्रुखाबाद में चल रहा है। 


अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी 45 वर्षीय संतोष शर्मा अपनी पत्नी किरण शर्मा (42)और 10 वर्षीय पुत्र शोभित के साथ बाइक से मदनापुर क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ततियारी मोड़ के पास उनकी बाइक की भूसे से लदी पिकअप से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

husband wife killed as bike collides with pickup truck in Shahjahanpur
गड्ढे में पलटा पिकअप वाहन - फोटो : संवाद
मौके पर ही दंपती की मौत 
हादसा इतना भीषण था कि संतोष शर्मा और उनकी पत्नी किरण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

husband wife killed as bike collides with pickup truck in Shahjahanpur
अस्पताल में जुटे मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed