सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   textile merchant killed as Pickup rammed into truck in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बजरी से ओवरलोड ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, कपड़ा व्यापारी की मौत, चालक समेत दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार तड़के हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रक से पिकअप वाहन टकरा गया, जिससे लखनऊ के कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। पिकअप चालक समेत दो घायल हो गए। 

textile merchant killed as Pickup rammed into truck in Shahjahanpur
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार तड़के बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक से पिकअप वाहन टकरा गया। हादसे में लखनऊ के कपड़ा व्यापारी 36 वर्षीय मोहम्मद हलीम की मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। 


 
लखनऊ जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला जनता नगरी निवासी जाकिर ने बताया कि वह अपने भाई मोहम्मद हलीम के साथ पंजाब से कपड़ों की पोटलियां लेकर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब तीन बजे पूर्वी भक्शी तिराहे के पास आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा पिकअप वाहन ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक सलीम, मोहम्मद हलीम और जाकिर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की हालत नाजुक 
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डाक्टर ने मोहम्मद हलीम  को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक सलीम को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जाकिर को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed