सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus carrying wedding guests overturns; 22 injured.

Shahjahanpur News: बरातियों से भरी बस पलटी, 22 घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bus carrying wedding guests overturns; 22 injured.
मिर्जापुर में हादसे के बाद घायल बुजुर्ग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार रात बरातियाें से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 22 यात्री घायल हो गई।

कलान थाना अंतर्गत तिहाड़खेड़ा निवासी अनूप कुमार की बरात रविवार की रात साढ़े दस बजे जलालाबाद के गांव टिकरी जाने के लिए निकली थी। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को बचाने की प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। पूरी तरह से बस उल्टी होने से यात्री अंदर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। बस के दरवाजे और खिड़कियों से किसी तरह लोगों को निकाला गया। हादसे में घायल हुए 22 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दूल्हे अनूप के चाचा, बाबूराम, तहेरा भाई भूपेंद्र, शरदवीर, रिश्तेदार ओमकार, विकास आदि को अधिक चोटें आई हैं। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। बस में सवार करीब 22 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

मिर्जापुर में हादसे के बाद घायल बुजुर्ग। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में हादसे के बाद घायल बुजुर्ग। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में हादसे के बाद घायल बुजुर्ग। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में हादसे के बाद घायल बुजुर्ग। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed