{"_id":"69d54895151c80c4810f34bb","slug":"e-buses-incurring-losses-due-to-operating-from-illegal-stands-letter-sent-to-sp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170058-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध स्टैंड से ई-बसों को उठाना पड़ रहा घाटा, एसपी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध स्टैंड से ई-बसों को उठाना पड़ रहा घाटा, एसपी को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। पुवायां और निगोही मार्ग पर अवैध स्टैंड बनाकर डग्गामार वाहनों से वसूली की जा रही है। अवैध स्टैंड से जाम के साथ ही सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा की बसों के राजस्व में कमी आई है। वाहनों से वसूली को बंद कराने के लिए ई-बस सेवा के प्रभारी मोहम्मद हुमायूं लारी ने एसपी से पत्राचार कर कार्रवाई की मांग की है।
सिटी बस सेवा के प्रभारी हुमायूं लारी ने एसपी को भेजे पत्र में लिखा है कि वर्कशॉप के पास ही ई-बसों का स्टैंड है। डग्गामार वाहनों के कारण उनकी बसों को खड़े होने की जगह नहीं मिल पाती है। उन्होंने ठेकेदार पर नियम विरुद्ध तरीके से वसूली का आरोप लगाया है। पत्र में बताया कि वर्तमान में छावनी परिषद ने टैक्सी स्टैंड संचालन के लिए ठेका दिया है।
ठेकेदार के कर्मचारी पुलिस लाइन गेट व रोडवेज बस अड्डे के आगे डारमेट्री के पास वसूली कर सकते हैं, लेकिन वे अपने स्थान के बजाय पुवायां और निगोही रोड तक वसूली कर रहे हैं। जबकि इन मार्गों पर कोई ठेका आवंटित नहीं है। दोनों मार्ग पर जबरन वसूली के कारण टैक्सी, टेंपो पार्किंग तक नहीं आने देते हैं। डग्गामार वाहनों के कारण ई-बसों को प्रतिदिन दो हजार का घाटा सहन करना पड़ रहा है। संवाद
Trending Videos