{"_id":"6ade5d85a4f30ecc8406f931","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-car-on-the-lucknow-delhi-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188349-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
रोजा में बरतारा चौराहा पर हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : ramban news
रोजा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव रामापुर पींग निवासी मथुरा प्रसाद (55) की रविवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित बरतारा चौराहे पर सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। बुजुर्ग इन दोनों वाहनों के बीच में दब गए थे।
परिजनों के अनुसार, मथुरा प्रसाद अविवाहित थे। दिल्ली में भतीजों के पास रहते थे। वह तीन दिन पूर्व ही अपने घर पर आए थे। रविवार की सुबह वह किसी काम से रोजा गए थे। दोपहर वापसी में वह बरतारा चौराहे के पास सड़क पार कर रहे थे। इस बीच लखनऊ की ओर से आई कार उन्हें टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई।
दोनों वाहनों के बीच में दबने से मथुरा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले उनके भतीजे को फोन कर हादसे की सूचना दी। परिवार दिल्ली से चल दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर कार में सवार गौतेंद्र और प्रीति मौर्य को भी चोटें आईं हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घायल होटल मैनेजमेंट छात्रा समेत दो लोगों की मौत
तिलहर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल एक महिला और एक युवती की निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा मोहम्मदी निवासी सुरेश की पत्नी बनबसिया (43) शनिवार रात करीब 9:30 बजे जैतीपुर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर स्थित टेढ़ेनाथ मंदिर के पास से गुजर रहीं थीं। किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। देर रात तिलहर के निजी मेडिकल कॉलेज में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे अनूप, शनि और बेटी सुनैना, हर्षिता व पूजा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी अतुल कुमार की बेटी मलिशका बरेली में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। वह 31 अगस्त को किसी काम से लखनऊ गई थीं। वहां किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई। लखनऊ में प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें बेहतर देखभाल के लिए हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज ले आए थे।
शनिवार को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। बेटी की मौत से मां रत्ना देवी, भाई विराट व लक्ष्य बेसुध हो गए। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसों में घायल दो लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। शवों काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार ने दम तोड़ा
कांट। बहलोलपुर गांव निवासी बाइक सवार जतिन शर्मा (20) की शनिवार शाम कृभको श्याम फ़र्टिलाइजर फैक्टरी के मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि जतिन शर्मा रोजा थाना क्षेत्र की एक सरिया फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार की शाम ड्यूटी से वह अपनी बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। वह कांट थाना क्षेत्र में फैक्टरी की मोड़ पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उनकी मौत हो गई। करवाचौथ से छह दिन पूर्व जतिन की मौत से उनकी पत्नी प्रीति गुमसुम हो गई है। बेटी माही की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर आ गई है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाहन की टक्कर से घायल चौकीदार की जान गई
रोजा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर साइकिल से घर लोटते समय अहमदनगर निवासी महेश चंद्र तिवारी (65) अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
महेश चंद्र तिवारी जमुका गांव में एक पेट्रोल पंप पर रात के समय चौकीदारी करते थे। मृतक के बेटे विमल ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे वह घर से पेट्रोल पंप पर जाने के लिए साइकिल से निकले। रात 10 बजे पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पिता के हादसे में घायल होने की सूचना दी। बाद में उनकी मौत हो गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद