{"_id":"6a4c0e0b8395f80fe00e3ad5","slug":"encroachment-poses-an-obstacle-construction-of-the-durga-mandir-u-turn-corridor-stalled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178192-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अतिक्रमण बनी बाधा... दुर्गा मंदिर का यू-टर्न कॉरिडोर निर्माण कार्य अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अतिक्रमण बनी बाधा... दुर्गा मंदिर का यू-टर्न कॉरिडोर निर्माण कार्य अधर में
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के मंडी स्थित दुर्गा मंदिर का यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण कार्य अतिक्रमण की वजह से अटक गया है। वित्त मंत्री के प्रमुख प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद भी नगर निगम मंदिर के आसपास इलाके को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पाया है। निर्माण कार्य को आठ महीने में पूरा होना था, जबकि दस महीने में मात्र सौ मीटर सड़क बन पाई है। अवैध कब्जों के कारण निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कॉरिडोर का निर्माण सितंबर 2025 में कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने शुरू कराया था। निर्माण के लिए सवा करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। नगर निगम ने मंडी की तंग गलियाें को चौड़ा करने के लिए लाल निशान लगाए तो व्यापारी विरोध में खड़े हो गए। इसके चलते नगर निगम के अफसरों को बैकफुट पर आना पड़ा।
इसके बाद दूसरी ओर मंडी स्थित मछली रोड से कब्जे हटाकर कॉरिडोर का निर्माण शुरू कराया गया। इस मार्ग पर 100 मीटर सड़क का निर्माण होने के बाद काम रुक गया। अन्य मार्ग पर भी स्थिति जस की तस बनी है। अतिक्रमण नहीं हटने की वजह से 500 मीटर लंबा कॉरिडोर का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
--
मंत्री कर चुके अपील, फिर भी नहीं हटाया अतिक्रमण
मंडी की तंग गलियों से होकर दुर्गा मंदिर तक जाना पड़ता है। कॉरिडोर की स्वीकृति मिलने और व्यापारियाें के विरोध के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों से अवैध कब्जे हटाने की अपील की थी। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने 14 अप्रैल को निरीक्षण कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे।
--
विद्युत निगम ने भी सड़क से नहीं हटवाए खंभे
मछली मार्केट से चौराहा तक करीब चार माह पहले सड़क का निर्माण हो चुका है। सड़क के बीच में बिजली के खंभे आ रहे हैं। यह खंभे हादसे का कारण बन रहे हैं। डीएम ने विद्युत निगम को खंभे हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी नहीं हटाए गए। इसी मार्ग पर लाखों की कीमत की फैंसी लाइट भी शोपीस बनकर रह गईं हैं। फैंसी लाइट को सड़क की विपरीत दिशा में लगा दिया गया है।
--
लोगों की बात
कॉरिडोर का निर्माण कार्य अतिक्रमण नहीं हटने के कारण बाधित हो रहा है। विद्युत निगम सड़क के बीच में लगे हुए खंभे नहीं हटा रहा है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
- गौरव भारद्वाज, श्रद्धालु
--
काफी समय से कॉरिडोर का निर्माण कार्य अटका हुआ है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की वजह से निर्माण बाधित हो रहा है। अतिक्रमण की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
- ओम प्रकाश, श्रद्धालु
--
नगर निगम अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा है। इसकी वजह से कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। तय समय से दो महीने अधिक हो गए हैं। मामले में डीएम से भी पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- राजेंद्र नाथ राम, अधीक्षण अभियंता आवास विकास परिषद
--
दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारी और प्रवर्तन दल को निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों से वार्ता कर उनसे अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराएंगे।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त