{"_id":"6a4c0d9b9cda89ce4b08230f","slug":"no-water-supply-to-2000-homes-in-the-chaukasi-neighborhood-for-five-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178211-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच दिन से चौकसी मोहल्ले के दो हजार घरों में पानी की आपूर्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच दिन से चौकसी मोहल्ले के दो हजार घरों में पानी की आपूर्ति नहीं
विज्ञापन
विनोद श्रीवास्तव उर्फ पप्पू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मोहल्ला चौकसी में सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन लीक हो गई। इसके कारण पांच दिन से क्षेत्र की पानी की आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में 2000 घर प्रभावित हैं। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। महिलाएं भी परेशान हैं।
मोहल्ला चौकसी घनी आबादी वाला क्षेत्र है। अधिकतर लोग नगर निगम की पाइप लाइन से होने वाली पानी की आपूर्ति पर निर्भर हैं। कुछ ही घरों में सबमर्सिबल तो कुछ घरों में हैंडपंप लगे हुए है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक, मुन्नूगंज फाटक चौराहा से चौकसी की तरफ जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लीक हो गई।
इस कारण पांच दिन से क्षेत्र की पानी की आपूर्ति ठप है। लोगों के शिकायत करने के बाद सोमवार को पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। पानी की आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को घरेलू काम निपटाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
--
लोगों की बात
पांच दिन से मोहल्ले में पानी की आपूर्ति ठप है। पानी के लिए काफी परेशानी हैं। मामले में नगर आयुक्त से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- विनोद श्रीवास्तव उर्फ पप्पू
--
अधिकतर घरों में पाइप लाइन से कनेक्शन है। आपूर्ति नहीं होने से पानी का संकट बना हुआ है। जिनके घर में सबमर्सिबल का कनेक्शन है, उनकी मदद ले रहे हैं।
- प्रकाश टंडन
--
भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है। घरेलू काम नहीं निपट पा रहे हैं।
- मौसम खन्ना
--
मकान का लिंटर पड़वा रहे हैं। पानी की आपूर्ति ठप होने से काफी परेशानी हो रही है। पानी नहीं आने से आस पड़ोस के लोगों से मदद लेकर काम चलाना पड़ रहा है।
- राजेंद्र पांडेय
--
मामला जानकारी में है। टीम को मौके पर भेजा गया है। पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
- विजय कुमार मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम