{"_id":"69b9bc27ea96c7dec10b3d45","slug":"evaluation-of-answer-sheets-begins-today-2100-examiners-assigned-duty-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168246-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, 2100 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, 2100 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई
विज्ञापन
स्वामी धर्मानंद कॉलेज में बैठक के दौरान उपस्थित परीक्षक। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नगर के छह केंद्रों पर बुधवार से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य के लिए 109 अंकेक्षक, 223 टोली नायक व 2100 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने स्वामी धर्मानंद कॉलेज में बैठक कर परिषद के नियमों से अवगत कराया।
परिषद ने जिले में 4,61,333 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की हैं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एबी रिच कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह एसपी कॉलेज, धर्मानंद कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज में इंटरमीडियट की कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस और एलआईयू भी निगरानी करेगी। सीसी कैमरों की निगरानी में होने वाले मूल्यांकन के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
मंगलवार को पूरे दिन केंद्रों पर तैयारियां चलती रहीं। टोली के शिक्षकों ने केंद्रों पर जाकर मूल्यांकन के बारे में जानकारी ली। हाईस्कूल के लिए 602 और इंटरमीडियट के लिए 433 परीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने स्वामी धर्मानंद कॉलेज में परीक्षकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन केंद्र के अंदर बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध है। बताया कि मूल्यांकन के लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षक व डीएचई नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षक समय से पहुंचें।
Trending Videos