सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after the sun came out briefly, there was no relief from the biting cold.

Shahjahanpur News: हल्की धूप निकलने के बाद भी गलन से नहीं मिली राहत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Even after the sun came out briefly, there was no relief from the biting cold.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह घना कोहरा रहा। दिन में हल्की धूप निकली लेकिन इससे राहत नहीं मिली। शाम को गलन बढ़ गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। पूर्वी हवा चल रही है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 70 मीटर रही। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि आर्द्रता 80 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। वायुदाब चार मिलीबार बढ़ा हुआ है। रविवार को घना कोहरा रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed