फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Expressed displeasure over the mismanagement in cow shelters.

Shahjahanpur News: गोशालाओं में अव्यवस्थाएं देखकर जताई नाराजगी

Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the mismanagement in cow shelters.
गोशाला का निरीक्षण करते गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को जनपद की विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के रख-रखाव, चारे-पानी की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सदस्य ने सबसे पहले कांट स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद मदनापुर की चंदोखा गोशाला पहुंचे। यहां गोवंशीय पशुओं को कमजोर और कुपोषित देखकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को फोन कर चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और पौष्टिक पशु आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ढका में समाजसेवी राजवीर सिंह की ओर से संचालित गोशाला का भ्रमण किया। यहां पर गोवंश की स्थिति ठीक देखकर संतोष व्यक्त किया। राजवीर द्वारा की जा रही गो आधारित खेती की सराहना की। कटरा, तिलहर और निगोही में गोशालाओं का निरीक्षण करते हुए वह पीलीभीत रवाना हो गए। इस दौरान गोसेवा संघ के कार्यकर्ता दिलीप शर्मा, संजीव सिंह और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed