फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Station Road will remain closed from today until August 20.

Shahjahanpur News: आज से 20 अगस्त तक बंद रहेगा स्टेशन रोड

Thu, 13 Aug 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Station Road will remain closed from today until August 20.
महिला थाने के सामने चल रहा नाला निर्माण का कार्य। संवाद
शाहजहांपुर। महिला थाने से स्टेशन तक नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। व्यस्त सड़क होने की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। नाले में ह्यूम पाइप डालने का कार्य किया जाना है। ऐसे में नगर निगम ने आठ दिन के लिए सड़क बंद करने का निर्णय किया है। बृहस्पतिवार शाम से महिला थाने से स्टेशन तक सड़क बंद कर दी जाएगी। रेल यात्रियों को लकड़ी वाले पुल से स्टेशन के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज ओवरब्रिज मोड़ से स्टेशन तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ह्यूम पाइप डाले जाने हैं। अति व्यस्त सड़क होने की वजह से नगर निगम की टीम कार्य नहीं पा रही है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों की ओर से आठ दिन तक सड़क बंद करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था बृहस्पतिवार शाम से 20 अगस्त तक लागू रहेगी। इसमें आम राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। रेल यात्रियों को लकड़ी वाले पुल के पास गेट से प्रवेश दिया जाएगा। यातायात पुलिस के पास नगर निगम की ओर से रूट डायवर्जन के लिए पत्र पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह रहेगी रूट डाइवर्जन का व्यवस्था
पहले चरण में महिला थाने से रेलवे स्टेशन तक कार्य होगा। इसके चलते वहां से आवाजाही मुश्किल होगी। रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को लकड़ी वाले पुल के पास गेट से स्टेशन के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे चरण में महिला थाने से पुलिस लाइन मोड़ तक कार्य होगा। इसके चलते पुवायां, निगोही आदि मार्ग की बसों का संचालन वर्कशॉप से कराया जाएगा। अन्य वाहनों को इमली रोड से निकालने की तैयारी है।

--
स्टेशन रोड व्यस्त होने की वजह से नाले की खोदाई का काम सही से नहीं हो पा रहा है। इसके निर्माण के लिए करीब एक सप्ताह तक सड़क को बंद किया जाएगा। रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस को पत्र भेज दिया गया है।
-आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed