फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out at a grocery store near Khoya Mandi loss worth lakhs of rupees in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: खोया मंडी के पास किराने की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 07 Oct 2026 04:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 07 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक किराने की दुकान में बुधवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान से धुआं और लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire breaks out at a grocery store near Khoya Mandi loss worth lakhs of rupees in Shahjahanpur
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक थाना क्षेत्र के रामगंज स्थित रंग मोहल्ला में बुधवार सुबह खोया मंडी के पास किराने की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे आग की लपटें उठती देखकर लोगो ने फायर यूनिट को सूचना दी। सुबह 8:24 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी बीएन पटेल फायर सर्विस वाहन के साथ पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर स्टेशन से एक अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाया गया।
विज्ञापन


दोनों फायर सर्विस वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से भी बचाया। आग से दुकान में रखा सामान जल गया है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed