{"_id":"6ac621c5869fdcbde8018c33","slug":"video-roadways-buses-off-the-roads-employees-furious-over-the-operation-of-illegal-commercial-vehicles-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रोडवेज बसें बंद, डग्गामार वाहनों के संचालन पर भड़के कर्मचारी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रोडवेज बसें बंद, डग्गामार वाहनों के संचालन पर भड़के कर्मचारी, किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:11 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डा बंद होने के बावजूद डग्गामार वाहनों का पूर्व की तरह संचालन जारी रहने से परिवहन निगम की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी भड़क गए। कर्मचारियों ने बस अड्डे पर धरना देकर विरोध जताया और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में कर्मचारी नेता राजेश पांडेय ने कहा कि निगम की बसों का संचालन बस अड्डे से बंद कर दूसरे स्थानों से कराया जा रहा है। दूसरी ओर डग्गामार वाहन पहले की तरह सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बस अड्डे की एक किलोमीटर की परिधि में डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं कराया गया तो कर्मचारी चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। धरने में विनोद मिश्रा, विजय सिंह, आदर्श कुमार, मोबीन खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।