{"_id":"6ac5d108627ff42ff70cbed3","slug":"video-video-furniture-worker-arrested-for-flat-theft-cash-jewellery-and-bike-recovered-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फ्लैट में चोरी करने का आरोपी फर्नीचर कारीगर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फ्लैट में चोरी करने का आरोपी फर्नीचर कारीगर गिरफ्तार
आगरा। एकता थाने की पुलिस ने गणपति वर्ल्ड अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से रुपये और आभूषण चोरी करने के आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। वह फर्नीचर कारोबारी है। उसके कब्जे से आभूषण, मोबाइल, रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 12 से चार बजे के बीच अपार्टमेंट के फ्लैट से करीब चार लाख रुपये और आभूषण चोरी हुए थे। 21 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 5 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल के पास पकड़ा गया। आरोपी अरविंद नगला रामबल, खंदौली का निवासी है। पूछताछ में उसने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी स्वीकार की। आरोपी ने चोरी के 2.90 लाख रुपये बैंक में जमा कर दिए। पुलिस ने खाता सीज कराने की कार्रवाई शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।