{"_id":"6a6e46f5730bd8ed710f15c9","slug":"friendship-day-colorful-bands-adorn-the-markets-children-show-the-most-excitement-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180528-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंडशिप डे: बाजारों में सजे रंग-बिरंगे बैंड, बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंडशिप डे: बाजारों में सजे रंग-बिरंगे बैंड, बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह
Sun, 02 Aug 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। फ्रेंडशिप डे रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। गिफ्ट गैलरी और स्टेशनरी की दुकानों पर रंग-बिरंगे फ्रेंडशिप बैंड, कॉफी मग, की-रिंग और छोटे टेडी की खरीदारी शुरू हो गई है। सबसे अधिक उत्साह स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं में देखने को मिल रहा है।
शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक समेत कई स्थानों पर दुकानों पर फ्रेंडशिप बैंड की धूम है। साधारण फ्रेंडशिप बैंड पांच रुपये से लेकर 80 रुपये तक उपलब्ध हैं। अलग-अलग डिजाइन के साथ रेडियम बैंड युवाओं और बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा फ्रेंडशिप कोटेशन 150 से 250 रुपये, फ्रेंडशिप थीम वाले कॉफी मग 150 रुपये, की-रिंग 50 से 100 रुपये व छोटे टेडी 50 से 120 रुपये तक बिक रहे हैं। बच्चों के लिए विशेष रूप से फ्रेंड लिखे हुए और कार्टून कैरेक्टर वाले किड्स बैंड बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हैं।
व्यापारी शोभित गुप्ता ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बिक्री बच्चों के लिए तैयार किए गए फ्रेंडशिप बैंड की हो रही है। स्कूलों में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा के कारण बच्चों और छात्र-छात्राओं में इन्हें खरीदने का खास उत्साह है।