{"_id":"6a32f092955c37f08506afb9","slug":"furniture-damaged-within-three-years-bsa-seeks-report-from-beo-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176449-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन साल में खराब हुआ फर्नीचर, बीएसए ने बीईओ से मांगी आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन साल में खराब हुआ फर्नीचर, बीएसए ने बीईओ से मांगी आख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शैक्षिक सत्र 2023-24 में जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 11 करोड़ रुपये से उपलब्ध कराए गए फर्नीचर की स्थिति जर्जर हो गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने बीएसए को पत्र भेजकर मुद्दा उठाया। इस पर बीएसए ने बीईओ से आख्या मांगी है।
निविदा कार्य पूरा होने के बाद जिले के 516 जूनियर हाईस्कूलों में थ्री सीटर डेस्क बेंच आदि की महाराष्ट्र की संस्था ने आपूर्ति कराई थी। गुणवत्ता बेहतर नहीं होने के कारण फर्नीचर जवाब देने लगा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने बीएसए को पत्र भेजकर बताया कि अधिकतर फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया है।
गुणवत्ता खराब होने के कारण फर्नीचर में प्रयुक्त बोर्ड व लोहे के फ्रेम भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने फर्नीचर को बदलवाने की मांग की है। बीएसए ने उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए बीईओ से पत्राचार कर रिपोर्ट मांगी है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।