{"_id":"6a32f07315a9a0bbc70afeed","slug":"nigohi-cricket-league-super-kings-defeated-super-giants-by-seven-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176412-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही क्रिकेट लीग : सुपर किंग्स ने सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही क्रिकेट लीग : सुपर किंग्स ने सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगोही। निगोही क्रिकेट लीग नाइट टूर्नामेंट सीजन-1 में निगोही सुपर किंग्स ने निगोही सुपर जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। यह मैच पुवायां मार्ग स्थित चौहान राइस मिल मैदान पर दूधिया रोशनी में खेला गया। निर्धारित दस ओवर में नौ-नौ खिलाड़ियों ने दोनों टीमों की ओर से भाग लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निगोही सुपर जायंट्स की टीम ने 9.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 87 रन बनाए। कप्तान शादाब इदरीसी ने 23 रन का योगदान दिया। सर्वेश ने भी 19 रन बनाए। निगोही सुपर किंग्स के लिए दीप सिंह जोंटी, मोनू और रवींद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए।
निगोही सुपर किंग्स ने आठ ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की। कप्तान दीप सिंह जोंटी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का अगला मैच बुधवार शाम सात बजे निगोही किंग्स और निगोही टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान मोअज्जम खान, अनिल, अमित, सुधीर, परवेज और आकिब जैसे कई लोग मौजूद रहे। संवाद