{"_id":"6a32f021d1643b82ae06846f","slug":"mla-demands-construction-of-bhagwan-parshuram-dwar-at-bareilly-mod-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176424-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर भगवान परशुराम द्वार के निर्माण की विधायक ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर भगवान परशुराम द्वार के निर्माण की विधायक ने उठाई मांग
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बरेली मोड़ पर भगवान परशुराम द्वार का निर्माण कराए जाने और हाईवे का नाम लिपुलेख-भिंड मार्ग के स्थान पर श्री भगवान परशुराम जन्मस्थली मार्ग करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि बरेली मोड़ से जलालाबाद तक फोरलेन मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। यह मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे को भी सीधे जोड़ता है। यह सड़क भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद को जोड़ती है। ऐसे में इस मार्ग पर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।
पर्यटन विभाग की ओर से भगवान परशुराम की जन्मस्थली एवं गुरुकुल क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। प्रदेश के संत समाज, विप्र समाज और सनातनधर्मी संगठनों की भावना है कि फोरलेन की शुरुआत में बरेली मोड़ पर भगवान परशुराम द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही इस हाईवे का नाम लिपुलेख-भिंड मार्ग के स्थान पर श्री भगवान परशुराम जन्मस्थली मार्ग घोषित किया जाए। संवाद