सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NEET to be held at seven centers under tight security.

Shahjahanpur News: सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी नीट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
NEET to be held at seven centers under tight security.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को केंद्रीय सुरक्षा बल व पुलिस के पहरे में शहर के सात केंद्रों पर कराया जाएगा। परीक्षा में 3262 अभ्यर्थी शामिल होंगे। निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति रहेगी, साथ ही आर्ब्जवर भी लगाए गए हैं।

पूर्व में पेपर लीक होने के बाद उठे सवालों को लेकर पुलिस और प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। 21 जून को सात केंद्रों पर परीक्षा को कराया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से उपलब्ध कराए गए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। सीसी कैमरों की निगरानी के साथ ही कड़ी सुरक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम बात यह है कि केंद्रों पर पुलिस के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर एक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया है। आर्ब्जवर भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बनाए रखेंगे। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि विशेष बल की नियुक्ति किए जाने की सूचना मिली है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

----
केंद्र अभ्यर्थी संख्या
जीएफ कॉलेज 600
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज 600
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक 528
केंद्रीय विद्यालय नंबर दो 528
इस्लामिया इंटर कॉलेज 480
स्वामी धर्मानंद कॉलेज 288
राजकीय इंटर कॉलेज 238
-------------
रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी तैयारी शुरू
नीट को लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद मंडल से स्थानीय रेल अफसरों से नीट की जानकारी मांगी गए है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा सके। दूसरी ओर रोडवेज बस अड्डे पर अभ्यर्थियों के लिए बसों का रिजर्व रखने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed