सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grandmother and Granddaughter Die After Falling from Bike in Car Collision

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से बाइक से गिरीं दादी-पोती की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Grandmother and Granddaughter Die After Falling from Bike in Car Collision
कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद मार्ग पर फीलनगर गांव के सामने बृहस्पतिवार शाम कार की टक्कर लगने से कमलापुर गांव निवासी रामवती गंगवार (60) व उनकी पोती रौनक (15) की मौत हो गई। बाइक चला रहा रामवती का बेटा बुधपाल घायल हो गया। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती बुधपाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, कार चालक पुलिस हिरासत में है।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम अचानक बुधपाल गंगवार की बेटी रौनक को तेज बुखार आ गया। इसके बाद बुधपाल अपनी मां रामवती के साथ बेटी रौनक को लेकर बाइक से दवा दिलाने के लिए कटरा के लिए चल दिए। तबीयत अधिक खराब होने के चलते रामवती अपनी पोती को बाइक पर पकड़े हुए बैठीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही बुधपाल जलालाबाद राज्यमार्ग पर फीलनगर गांव के सामने पहुंचे, तभी जलालाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से तीनों बाइक समेत दूर जाकर गिरे। कार सड़क के नीचे खेत में उतर गई। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को कटरा सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया।
बरेली में चिकित्सकों ने रामवती गंगवार और उनकी पोती रौनक को मृत घोषित कर दिया। बुधपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि हादसे में घायल दादी-पोती की मौत हो गई है। महिला का बेटा घायल है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
कक्षा नौ की छात्रा थी रौनक
परिजनों ने बताया कि रौनक तिलहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पढ़ाई में काफी होशियार थी। रौनक की मां, भाई निखिल, आयुष व बहन खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है।

कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

कटरा में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed