सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hacker Steals Photos from Woman's Mobile, Morphs Them into Obscene Images, and Circulates Them

Shahjahanpur News: महिला के मोबाइल को हैक कर तस्वीरें चुराईं, अश्लील बनाकर वायरल कीं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hacker Steals Photos from Woman's Mobile, Morphs Them into Obscene Images, and Circulates Them
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली गर्भवती महिला की निजी तस्वीराें को चोरी करने के बाद ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपियों ने महिला की निजी तस्वीराें को अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह आठ महीने की गर्भवती है। पिछले एक महीने से महिला व पुरुष इंस्टाग्राम एप पर कॉल कर उनकी निजी तस्वीरों को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा। महिला का आरोप है कि उनके मोबाइल को हैक कर निजी तस्वीरों को चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों को वायरल नहीं करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इन्कार करने पर उनकी अश्लील तस्वीराें को इंस्टाग्राम पर एक आईडी के जरिये वायरल कर दिया गया। जानकारी में आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। समाज में काफी बदनामी हो रही है। मानसिक अवसाद के चलते गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed