{"_id":"69b83ffcbc1633408d08bd28","slug":"health-worker-creates-ruckus-at-khutar-chc-while-intoxicated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-168106-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार सीएचसी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार सीएचसी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। शराब के नशे में खुटार सीएचसी पर एक संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह लोगों ने उसे शांत किया। स्वास्थ्यकर्मी के तबादले की संस्तुति की गई है।
रविवार शाम कार और बाइक पर बनाई गई ठेली की टक्कर में दंपती और उनकी तीन पुत्रियां घायल हो गईं थीं। घायलों का सीएचसी पर इलाज चल रहा था। जानकारी पाकर दंपती के गांव के कुछ लोग भी सीएचसी आ गए। इस बीच एक स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी पर अपने ड्यूटी कक्ष में आकर शराब पीने लगा। कुछ देर में नशा होने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया।
लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हंगामा करता रहा। स्वास्थ्यकर्मी पर नशा इस कदर हावी था कि उसने कक्ष में कुर्सी पर ही पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
इस पर स्वास्थ्यकर्मी लोगों से अभद्रता करने लगा। भीड़ बढ़ने पर अन्य कर्मचारी उसे मौके से ले गए। सीएचसी प्रभारी डाॅ. गौरव सक्सेना ने बताया कि संविदाकर्मी के शराब के नशे में हंगामा करने की जानकारी मिली है। अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। स्वास्थ्यकर्मी के तबादले की संस्तुति भी की गई है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos