{"_id":"69b83cffa2d16c1bd60c4a55","slug":"hrithik-had-been-active-for-a-year-in-the-espionage-ring-spying-for-pakistan-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168147-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पाक के लिए जासूसी करने वाले गिरोह में एक वर्ष से सक्रिय था कटरा का ऋतिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पाक के लिए जासूसी करने वाले गिरोह में एक वर्ष से सक्रिय था कटरा का ऋतिक
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजा गया सुल्तानपुर गांव का युवक ऋतिक गंगवार गत एक वर्ष से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह में सक्रिय था। उसके बारे में जानकर गांव के लोग हैरत में हैं, जबकि ऋतिक के पिता लालता प्रसाद गंगवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेटे को इस मामले में फंसा देने का आरोप लगाया है।
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के गोवापुर इलाके में गिरोह बनाकर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे वहां के सोहेल खां और संभल जिले के ट्रक ड्राइवर फैजान की पत्नी इरम खातून के साथ ऋतिक को वहां की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। जांच में कौशांबी थाना पुलिस को पता चला कि ऋतिक अपने कई वाट्सएप नंबरों से आरोपियों के जरिये पाक आतंकियों को देश के संवेदनशील स्थानों के फोटो और वीडियो भेज रहा था। हालांकि, बेहद गंभीर मामले में पकड़े गए ऋतिक के परिवार से सहानुभूति जताने के लिए गांव के कुछ लोग उसके पिता लालता प्रसाद से उनके घर जाकर मिले।
इस दौरान ऋतिक के पिता ने जासूसी के मामले को फर्जी ठहराते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन बेटे को झूठे मामले में फंसवा देने का आरोप लगाया। सीओ ज्योति यादव का कहना है कि ऐसा जानकारी में आया है कि ऋतिक गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में पाक के लिए जासूसी करने वाले वाले गिरोह के सदस्य के रूप में पिछले एक साल से काम कर रहा था। संवाद
Trending Videos