इश्क में अंधी पत्नी: प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, केले के बगीचे में दफनाई लाश; 102 दिन बाद ऐसे खुला राज
पत्नी ओमा भारती और प्रेमी नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम-संबंध थे। दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर पति ओमकार इसका विरोध करता था और यही उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शाहजहापुर सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने गांव मानपुर मलिकापुर में ओमकार की गुमशुदगी के मामले का खुलासा करते हुए अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया है। हत्या प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने के कारण की गई थी।
तारीख पर कोर्ट गया था, फिर नहीं लौटा
पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने छह मार्च 2026 को अपने भाई ओमकार सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आए। जांच के दौरान चार जून को सत्यवीर सिंह ने अपने भाई के अपहरण की आशंका जताते हुए कांट के गांव लिंथरा निवासी नन्हे और ओमकार की पत्नी ओमा भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।
ओमा भारती और नन्हे के बीच है लंबे समय से प्रेम संबंध
पूछताछ में सामने आया कि ओमा भारती और नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम-संबंध थे। दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर ओमकार इसका विरोध करता था और यही उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शराब पिलाकर की हत्या
एसपी सिटी ने आरोपियों से पूछताछ की। इसमें बताया कि घटना वाले दिन ओमकार को नन्हे के बगीचे में बुलाया गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को लिंथरा गांव स्थित नन्हे की बगीचे में केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
निशानदेही पर बरामद हुआ शव
पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नन्हे की बगीचे से ओमकार का शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमे में हत्या, साक्ष्य छिपाने और अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी कर दी है।