सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bridge will be built over the Garra River between Sandaniyapur and Shahbazpur.

Shahjahanpur News: दनियापुर व शहबाजपुर के बीच गर्रा नदी पर बनेगा पुल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built over the Garra River between Sandaniyapur and Shahbazpur.
संजीव मिश्रा, दनियापुर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दनियापुर व शहबाजपुर के बीच गर्रा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। लागत करीब 40 करोड़ रुपये आएगी। इससे कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। रोजा मंडी और रोजा चीनी मिल में गन्ना लाने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी।

शहबाजपुर और दनियापुर के बीच गर्रा और खन्नौत नदी मिलती हैं। पहले नदी पार करने के लिए लकड़ी का पुल बनाया जाता था, जिससे किसान अपनी उपज आसानी से रोजा मंडी पहुंचा पाते थे। वजन काफी होने की वजह से पुल से गन्ने से लदी ट्राॅलियां नहीं गुजर पाती थीं। करीब 15 किमी का चक्कर लगाकर ट्राॅलियां रोजा चीनी मिल पहुंच पाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में पुल को हटा दिया जाता था। इससे लोग नाव के माध्यम से नदी पार करते थे। अब पुल का निर्माण होने से मात्र पांच किमी की दूरी रह जाएगी। इससे किसानों का ईंधन भी कम खर्च होगा और समय भी बचेगा। शहर पहुंचाना भी लोगों के लिए आसान हो जाएगा। कम दूरी के साथ कम समय लगेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

--
इन गांवों के ग्रामीण को मिलेगा फायदा
क्षेत्र के गांव बक्ककरपुर, चौहनापुरा, कुर्रियाकलां, कासिगंज, भुरा, भवाली, नासे गांव सीधे जुड़ जाएंगे। नासे गांव से हरदोई जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। उस क्षेत्र से शाहजहांपुर आने के लिए लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
--
लोगों की बात
पहले दनियापुर और शहबाजपुर के बीच अस्थायी लकड़ी का पुल बनाया जाता था। इससे किसान अपनी फसल लेकर रोजा मंडी पहुंचते थे। पुल का निर्माण होने से लोग आसानी से चीनी मिल और रोजा मंडी पहुंच सकेंगे।
-संजीव मिश्रा, दनियापुर
--
कई वर्षों से पुल बनने की राह देख रहे थे। पुल के निर्माण से दर्जनों गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। शहर जाने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। गांव शहर से जुड़ जाएगा।
-अवधेश सिंह, शहबाजपुर
--
दनियापुर और शहबाजपुर के बीच गर्रा और खन्नौत नदी पर 200 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।



-ब्रजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

संजीव मिश्रा, दनियापुर।

संजीव मिश्रा, दनियापुर।

संजीव मिश्रा, दनियापुर।

संजीव मिश्रा, दनियापुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed