सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In view of Hanuman Jayanti, officials have formulated a strategy at Hunmat Dham.

Shahjahanpur News: हनुमान जयंती के मद्देनजर अधिकारियों ने हुनमत धाम पर बनाई रणनीति

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
In view of Hanuman Jayanti, officials have formulated a strategy at Hunmat Dham.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हनुमान जयंती पर्व के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने हनुमत धाम परिसर में रविवार शाम को बैठक की। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसी कैमरों की सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने, प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती, आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। पार्किंग चिह्नित करने, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने हनुमत धाम के आसपास पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed