सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Innocent child dies after coming into contact with a live utility pole support wire; body placed in front of police station to stage a road blockade.

Shahjahanpur News: खंभे के सपोर्ट तार में उतरे करंट से मासूम की मौत, शव थाने के सामने रखकर लगाया जाम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after coming into contact with a live utility pole support wire; body placed in front of police station to stage a road blockade.
अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांट/शाहजहांपुर। घर के बाहर खेल रहे कांट के मोहल्ला मरहैया रहमतपुर निवासी फुरकान के पांच वर्षीय बेटे अमान की मंगलवार सुबह बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। 10-15 मिनट के जाम के बाद संविदा लाइनमैन गुलफाम और एसएसओ संजीव कुमार को हटाने, जेई के खिलाफ जांच और उसे भी रिलीव करने की सूचना पर जाम खोल दिया गया।

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अमान मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते घर के पास लगे खंभे के सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आकर अमान छटपटाने लगा। परिजनों ने उसे दुपट्टे की मदद से अपनी ओर खींचा और सीधा अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पिता फुरकान की तहरीर के आधार पर संविदा लाइनमैन गुलफाम और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीओ रोजा और विद्युत वितरण खंड द्वितीय के लेखाकार की कमेटी बना दी गई है। उनकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
नया लगाने की जगह तिरछे खंभे को किया सीधा...बांधा सपोर्ट तार, गई बच्चे की जान
कांट। मोहल्ला मरहैया रहमतपुर में कई बार शिकायत के बाद विद्युत कर्मी सोमवार को ही तिरछे खंभे को सही करने के लिए पहुंचे थे। यहां नया खंभा लगाया जाना था लेकिन विद्युत कर्मियों ने ऐसा न कर पुराने तिरछे खंभे को ही सीधा कर सपोर्ट के लिए तार बांध दिया। इसी तार में उतरे करंट से एक दिन बाद मासूम अमान की मौत हो गई।



बच्चे के पिता फुरकान ने बताया कि खंभा झुका हुआ था। इसकी कई बार शिकायत की गई थी। सोमवार को विद्युत निगम के कर्मचारी खंभे को बदलने के लिए आए थे। साथ में नया खंभा भी लाए थे, लेकिन नया खंभा न लगाते हुए उसी खंभे को सीधा कर लोहे के तार की एक सपोर्ट लगा दी गई। इंसुलेटर न लगा होने से खंभे में आए करंट के चपेट में आकर बेटे की मौत हो गई। करीब 20 बार कॉल की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिजली काटी गई।



पिता फुरकान अली ने आरोप लगाया कि कॉल करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। हादसे के करीब चार घंटे बाद पहुंचे चेयरमैन के बेटे रईस मियां ने भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को विद्युत निगम से लाइनमैन गुलफाम सहित दो लोग आए थे। लोगों के मना करने पर भी सपोर्ट तार लगा दिया। पूछने पर कहा कि रईस मियां के कहने पर कार्य कर रहे हैं।



--



बिना एस्टीमेट बिजली कनेक्शन देने के मामले में पहले से फंसे थे जेई



शाहजहांपुर। कांट के कुर्रियाकलां रोड पर बाबरपुर गांव में पोल्ट्री फॉर्म को बिना एस्टीमेंट पांच किलाेवॉट का थ्री-फेज बिजली कनेक्शन देने के मामले में फंसे जेई रामसुरेश को बच्चे की मौत होने पर तत्काल रिलीव कर दिया गया।



ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बिना स्वीकृत एस्टीमेट और निर्धारित विभागीय प्रक्रिया का पालन किए पोल्ट्री फार्म को बिजली कनेक्शन दिया गया। ट्रांसफॉर्मर से सीधे भूमिगत केबल डालकर बिजली आपूर्ति होने का मामला उजागर होने पर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के पास शिकायत पहुंची।



जेई पर लगे आरोपों के आधार पर तबादला कर दिया गया। उपकेंद्र पर दूसरा जेई नहीं आने के चलते उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा। मंगलवार को पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद लोगों में आक्रोश को देखकर तुरंत ही जेई रामसुरेश को रिलीव कर दिया गया। उन्हें अभी चार्ज नहीं दिया गया है। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि जेई का तबादला करने के साथ रिलीव भी कर दिया गया है। संबंधित प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित है, जो सारे बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देगी। उसके बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। संवाद



-----



संविदा लाइनमैन गुलफाम और एसएसओ संजीव कुमार को हटा दिया गया है। अवर अभियंता रामसुरेश के विरुद्ध दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच की जाएगी। रामसुरेश को फिलहाल उपकेंद्र से हटाते हुए रिलीव कर दिया गया है।



-प्रबोध राजपूत, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण)



----------



विद्युत निगम के खंभे पर सपोर्ट तार हमने नहीं लगवाया है। उसे संविदाकर्मी ने लगाया है। उसमें करंट उतरने के मामले की जांच होगी। अभद्रता करने का आरोप निराधार है।



- रईस मियां, नगर पंचायत अध्यक्ष का पुत्र

अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन

अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन- फोटो : अमर उजाला

अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन

अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन- फोटो : अमर उजाला

अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन

अमान का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed