सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jayadevi prepared delicious dal and rice and won the first prize.

Shahjahanpur News: जयदेवी ने बनाए लजीज दाल-चावल, झटका पहला पुरस्कार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jayadevi prepared delicious dal and rice and won the first prize.
जीआईसी खेल मैदान में पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों की रसोइयों ने अपने खाना बनाने के हुनर का प्रदर्शन किया। नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम की जय देवी ने लजीज दाल-चावल बनाते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
Trending Videos

जीआईसी के खेल मैदान पर बने मंच पर प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर अर्चना वर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद जिले के 30 स्कूलों से आईं रसोइयों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तय समय में बनाए गए व्यंजनों का निर्णायक मंडल में शामिल प्रतिष्ठित होटल के चीफ शेफ पूरन सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. दीक्षा तिवारी व कंपोजिट स्कूल अकर्रारसूलपुर ददरौल व कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम नगर क्षेत्र की दस छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बेहतर दाल-चावल बनाने पर जय देवी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्हें 3500 रुपये का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर जीजीआईसी की उर्मिला राठौर रही। उन्हें 2500 रुपये दिए गए। प्राथमिक विद्यालय ढकिया हमीदनगर सिंधौली की रसोइया आरती की तहरी को तृतीय पुरस्कार दिया। उन्हें 1500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार धनराशि के अलावा तीन सौ रुपये यात्रा भत्ता व तीन सौ रुपये सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिए गए। विजेताओं को बीएसए, जीआईसी की प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक एमडीएम निश्चय सिंह, एमडीएम प्रभारी मनोज सिंह, प्रेमपाल गंगवार, इमरान सईद खां, श्रुति शर्मा आदि मौजूद रहीं।

जीआईसी खेल मैदान में पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स्र

जीआईसी खेल मैदान में पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed