{"_id":"6a6e4670950d2e4c3303b94c","slug":"kanwar-yatra-route-diversion-arrangements-could-not-be-implemented-by-evening-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180569-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: शाम तक प्रभावी नहीं हो सकी रूट डायवर्जन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: शाम तक प्रभावी नहीं हो सकी रूट डायवर्जन की व्यवस्था
Sun, 02 Aug 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद शाहजहांपुर रोड पर शनिवार सुबह कांवड़ियों के लिए निर्धारित रूट से निकलते भारी वाहन। संवा
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था शनिवार शाम तक प्रभावी नहीं दिखी। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे और शाहजहांपुर हाईवे पर हल्के-भारी सभी तरह के वाहन रोजाना की तरह आते-जाते रहे।
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले शाहजहांपुर हाईवे पर बने डिवाइडर के बाई तरफ कांवड़ियों और दाहिनी ओर का रास्ता वाहनों के आवागमन को निर्धारित किया गया था। शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक अन्य मार्गों से आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर उन्हें अन्य कई रास्तों निकालने की व्यवस्था लागू की गई थी।
रूट डायवर्जन का यह निर्धारण शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक कहीं प्रभावी नजर नहीं आया और सभी मार्गों पर वाहन रोज की तरह आते-जाते रहे। हालांकि, इस दौरान फर्रुखाबाद हाईवे के बझेड़ा चौराहे से लेकर शाहजहांपुर हाईवे के बारह पत्थर चौराहे तक कई स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के ज्यादा संख्या में नहीं निकलने के कारण वाहनों के आने-जाने की छूट बनी रही। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम से डायवर्जन व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाएगा, भले ही कांवड़ियों की संख्या कम हो।
विज्ञापन
-- -
कांवड़ियों का शुरु हुआ आवागमन
गंगाजी के विभिन्न घाटों से पवित्र जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़िये शनिवार से निकलने लगे। हालांकि, उनकी संख्या काफी कम रही। तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार होने के कारण शनिवार रात से कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को सुबह कांट निवासी अनिकेश छह कलशों में 31 लीटर गंगा जल भरकर गोला जाने के लिए यहां से निकले। उन्होंने बताया कि उनके चार अन्य साथी वाहन में उनके साथ चल रहे हैं और वह सभी बारी-बारी से कलश लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम वह लोग पांचाल घाट से जल भरकर रवाना हुए थे।