{"_id":"6a8358254d8c598f0e00a824","slug":"kanwariya-on-foot-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182017-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पैदल जा रहे कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पैदल जा रहे कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमन के परिजनों को सांत्वना देते सीओ सिटी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला नवादा इंदेपुर निवासी कांवड़िये अमन सिंह (18) को मोहम्मदी रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब 10:45 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना आने पर सीओ समेत तीन थानों की पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
रविवार को अमन सिंह अपने तीन साथियों के साथ फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर जल लेकर गोला जाने के लिए निकले थे। रात में जलालाबाद में शिविर में रुके और सुबह फिर चल दिए। इनके पास एक बाइक थी। दो लोग कांवड़ लेकर पैदल चलते थे, जबकि दो बाइक चलाते थे। सोमवार की शाम करीब सात बजे लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां के गांव गौहनिया के पास मोहम्मदी मार्ग पर किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कांवड़ लेकर पैदल चल रहे अमन के टक्कर लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके साथी उन्हें सीएचसी भावलखेड़ा लेकर आए। यहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से मां संजू बिलख पड़ीं। सूचना पर सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। संवाद