सिंधौली। ग्राम मुड़िया पवार में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकृत भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। मंत्री ने कहा कि 4.53 करोड़ से भवन का निर्माण कराया गया है। विद्यालय के उच्चीकृत होने से कक्षा नौ से लेकर 12 तक विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित होंगी। भवन को दो भागों में बांटा जाएगा। इसमें क्षेत्र की 100 बालिकाएं रहकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले नौ साल में बदलाव देखने को मिला है। कायाकल्प करने के साथ ही अलंकार योजना के अंतर्गत विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर भर्ती की जा रही है। कार्यक्रम में शील गुप्ता ने मंत्री को अंगवस्त्र भेंट किए।
सांसद अरुण सागर व राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख के पति मुनेश्वर सिंह, रज्जन मिश्रा, तपेश गुप्ता, जगदीश चौहान, बीएसए दिव्या गुप्ता, वार्डन शिप्रा अनुराग आदि मौजूद रहे। संवाद