सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumbai Rangers won the final on the strength of Gaurav's batting.

Shahjahanpur News: गौरव की बल्लेबाजी के दम पर मुंबई रेंजर ने जीता फाइनल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Rangers won the final on the strength of Gaurav's batting.
टूर्नामेंट में ​खिलाडी को सम्मानित करतीं भाजपा महानगर अध्यक्ष ​शिल्पी गुप्ता। स्रोत: जागरूक पाठ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसएल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुंबई रेंजर ने रॉयल चैलेंजर को दो विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। टीम के लिए गाैरव ने शानदार पारी खेली।


कैंट क्रिकेट मैदान पर हुए टूर्नामेंट में समाजसेवी जितेंद्र नाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर ने पांच विकेट खोकर 42 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज रौनक द्विवेदी, सुजैल कोई कमाल नहीं दिखा सके। सिराज ने 20 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई रेंजर के गेंदबाज अनूप ने तीन और रजनीश ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई रेंजर की टीम ने तीन विकेट खोकर 44 रन बना लिए। ओपनर बल्लेबाज रजनीश और अनूप शून्य पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गौरव ने 32 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व लायंस क्लब की ममता रूपा पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक ने बताया कि टीम में छह-छह खिलाड़ी रखकर सात ओवर का मैच कराया गया था। मैच के अंपायर ध्रुव और अनय थे। स्कोरिंग अनंत पांडेय ने की। कमेंट्री पंकज तिवारी उर्फ छापू ने सुनाई। इस मौके पर मानस, संजजीव, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed