शाहजहांपुर। संतराम बीए फाउंडेशन की ओर से संतराम बीए स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकाराें को अवाॅर्ड व अंगवस्त्र भेंट किए गए।
गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में संतराम बीए की पुण्यतिथि पर हुए समारोह में संतराम बीए स्मृति सम्मान वरिष्ठ लेखक ओमप्रकाश कश्यप, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के प्रोफेसर रमाकांत ठाकुर, दिल्ली के नवल किशोर कुमार को दिया गया।
अध्यक्ष डॉ.महेश प्रजापति ने बताया कि संतराम बीए, डाॅ.आंबेडकर के सहयोगी थे और सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की। वेदपाल सुमन के संचालन में हुए कार्यक्रम में अशफाक उल्ला खां, कमल किशोर कठेरिया, रंगकर्मी शमीम आजाद, कप्तान कर्णधार, भगवंतराम, डाॅ.कपिल कुमार, सियाराम दिनकर, अनूप कुमार, अजय प्रजापति, रवींद्रपाल प्रजापति, राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद