{"_id":"697e59ef59736afeea03feb5","slug":"lawyers-arrived-to-cast-their-votes-in-the-bar-council-member-elections-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-164420-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बार कौंसिल के सदस्य पदों के चुनाव के लिए पहुंचे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बार कौंसिल के सदस्य पदों के चुनाव के लिए पहुंचे अधिवक्ता
विज्ञापन
तिलहर तहसील परिसर में बार काउंसिल के चुनाव में मतदान करने जाते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बार कौंसिल के सदस्य पदों के चुनाव के दूसरे दिन शनिवार को 721 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शुक्रवार को 581 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। कुल 1508 पंजीकृत अधिवक्ताओं में 1302 लोगों ने दोनों दिन मतदान किया। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया।
शनिवार को सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। कलक्ट्रेट रोड पर पीडब्ल्यूडी और खिरनीबाग चौराहा पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इस मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहे। अधिवक्ताओं की भीड़ सड़क पर लगी रही। प्रदेश में हो रहे 333 सदस्य पदों के चुनाव में सेंट्रल बार एसोसिएशन के दो स्थानीय सदस्य भी चुनाव मैदान में हैं।
इनमें विश्वदीप अवस्थी व अमित शर्मा शामिल हैं। प्रत्याशियों के सड़क के दोनों तरफ पंडाल बनाए गए थे। इसमें समर्थकों की भीड़ रही। सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि चुनाव शांतिपूवर्क तरीके से संपन्न हो गया। मतपत्र सुरक्षा के बीच यूपी बार कौंसिल के मुख्यालय प्रयागराज भेजे जाएंगे।
--
तहसील परिसर में यूपी बार कौंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
तिलहर। तहसील परिसर में शनिवार को चुनाव अधिकारी अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सचिन की देखरेख में मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया।
तहसील परिसर में कुल 277 मतदाताओं में से 256 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। सुरक्षा के मद्देनजर तहसील परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अपराध निरीक्षक सुनील यादव पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। इस दौरान अधिवक्ता विश्वदीप अवस्थी और अमित कुमार ने अधिवक्ताओं से संपर्क किया।
--
189 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
जलालाबाद। पीठासीन अधिकारी बनाए गए सिविल (जज जूनियर) डिवीजन अभय कुमार सिंह की देखरेख में यूपी बार कौंसिल के सदस्य पद के चुनाव के लिए दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। इस दौरान कुल 189 वोट डाले गए। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील परिसर स्थित सिविल जज के न्यायालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर जलालाबाद के अलावा तहसील कलान के अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 202 मतदाताओं वाले इस बूथ पर पहले दिन 124 तथा दूसरे दिन 65 कुल 189 वोट डाले गए। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
Trending Videos