Shahjahanpur News: शादी समारोह के दौरान पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौसा ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में आई थी। आरोप है कि बच्ची के मौसा ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मौसा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। घटना उस समय हुई जब सभी रिश्तेदार दावत में व्यस्त थे और कामकाज में लगे हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी मौसा बच्ची को पड़ोस के एक खाली घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने मां को बताई घटना
जब बच्ची काफी देर तक नहीं दिखी तो उसकी मां और परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। बच्ची रोते हुए मिली और उसने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
