सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The work of raising the Garra River bridge will be completed by June 20.

Shahjahanpur News: 20 जून तक गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का पूरा होगा कार्य

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The work of raising the Garra River bridge will be completed by June 20.
काकर कुंड में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने कार्य होने की वजह से बंद गया आवागमन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ से बचाव के लिए ककरा कुंड क्षेत्र में गर्रा नदी को 80 सेमी ऊपर करने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, काम तेजी से चल रहा है। 20 जून तक पुल को ऊंचा करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
Trending Videos

ककरा कुंड में गर्रा नदी पर वर्ष 2021 में 181.13 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आई थी। वर्ष 2024 और 2025 में आई बाढ़ में गर्रा नदी का पानी पुल से टकराने लगा था। इससे नगर निगम के सरकारी भवनों और आसपास की कॉलोनियों में पानी पहुंच गया था। बाढ़ के बाद पुल की तकनीकी जांच में खामियां पाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाना था। इसके लिए शासन की ओर से पुल को ऊंचा करने के लिए चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। पुल को ऊंचा करने का ठेका वाराणसी की एक एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी तेजी से काम कर रही है। एजेंसी को 20 जून तक पुल को ऊंचा करने का समय दिया गया है। काम बाधित न हो इसके लिए पुल पर आवागमन बंद कर दिया है। इसकी वजह से लोगों को लंबा चक्कर लगना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुल ऊंचा होने के बाद भी लोगों को राहत मिलेगी।

पुल को ऊंचा करने का काम तेजी से चल रहा है। 20 जून तक पुल को ऊंचा कर लिया जाएगा। पुल की मरम्मत में दिक्कत न हो इसके लिए इस पर आवागमन बंद किया गया है। - बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed