{"_id":"69e7b7a4aec8e4745805bb29","slug":"three-injured-including-an-infant-in-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171234-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में दुधमुंहे बच्चे समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में दुधमुंहे बच्चे समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दुधमुंहे बच्चे के अलावा महिला व युवक गंभीर घायल हो गए।
क्षेत्र के ग्राम बाजपुर कुमरखा निवासी सुनील कुमार की पत्नी अंजलि मंगलवार की सुबह दस बजे ई-रिक्शा से तिलहर के हनुमान मंदिर जा रही थीं। अंजलि की गोद में डेढ़ वर्ष का पुत्र युवराज भी था। हाईवे पर ग्राम खिरिया सकटू के सामने पीछे से आए बाइक सवार से ई-रिक्शे में टक्कर लग गई।
हादसे में ई-रिक्शा से गिरकर अंजलि व बाइक सवार ग्राम सुल्तानपुर निवासी नन्हे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मां की गोद में बैठे युवराज को भी हल्की चोट आई। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि घायलों की ओर से ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X