{"_id":"69e7b6603b45c93f140a64b7","slug":"roadways-buses-continued-to-pass-through-the-highway-even-after-its-inauguration-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171217-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नया स्टैंड को बाइपास कर हाईवे से गुजर गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नया स्टैंड को बाइपास कर हाईवे से गुजर गईं बसें
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सेटेलाइट बस अड्डा। स्रोत: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहमदपुर निवाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे का लोकार्पण होने के बावजूद हाईवे से बसें सीधे निकल गईं। उद्घाटन के दूसरे दिन परिवहन निगम के कर्मियों की ड्यूटी नहीं लग सकी। एआरएम का दावा है कि बुधवार को स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।
सोमवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ सेटेलाइट बस अड्डे का लोकार्पण किया था। उसके बाद भी हाईवे से गुजरने वाली बसों को ठहराव नहीं मिल सका। पूरे दिन बसें सीधे हाईवे से निकलती रहीं। मंगलवार को भी यहां पर बसें नहीं पहुंची। स्टाफ के अभाव के चलते कर्मचारियों की ड्यूटी भी सेटेलाइट बस अड्डे पर नहीं लग सकी। बसों का ठहराव बरेली मोड़ के पास ही हुआ।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार से सेटेलाइट बस अड्डे पर सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर बसों का ठहराव शुरू हो जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डे पर बसों के रुकने के लिए मुख्यालय से पत्र भी जारी कराया जा रहा है।
-- -- -- -
इतने कर्मियों की लगेगी ड्यूटी
सेटेलाइट बस अड्डे पर छह सुरक्षा कर्मी, तीन लिपिक, एक इंचार्ज और रात में दो चौकीदार की ड्यूटी लगाई जाएगी। मंगलवार को यहां पर व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गई हैं। दूसरी ओर सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास लोगों ने खोखे आदि रखना शुरू कर दिए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X